फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers to get posting on their own will.

शिक्षकों को 'मनचाही' सुविधा देने की तैयारी में सरकार

Thu, 27 Aug 2015 01:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
teachers to get posting on their own will.

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मनचाही तैनाती दी जाएगी। इससे वे बच्चों को मन लगाकर पढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए जिलों के अंदर तबादला देने के लिए जल्द ही नीति लाई जा रही है। शिक्षकों को मनचाही तैनाती पाने के लिए अपने विकासखंड के तीन स्कूलों का विकल्प देना होगा।
विज्ञापन


विकल्प में यदि एक ही स्कूलों के कई प्रार्थना पत्र आते हैं तो निशक्त, विधवा व गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। सामान्य स्थिति में वरिष्ठता को आधार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए स्टेट रिसोर्स क्वालिटी ग्रुप का गठन किया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में गठित इस ग्रुप में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, विभिन्न संघों के प्रतिनिधि व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बतौर सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं।

स्टेट रिसोर्स क्वालिटी ग्रुप छात्र-छात्राओं के उपलब्धि स्तर को बढ़ाने, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा राज्य स्तरीय शोध एवं सर्वेक्षणों के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव व संस्तुति देगा। इस पर विचार कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य योजना लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed