फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers should fill details on Samarth portal till 25th for promotion

Lucknow News: प्रमोशन के लिए शिक्षक 25 तक समर्थ पोर्टल पर भरें ब्योरा

Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers should fill details on Samarth portal till 25th for promotion
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रमोशन करियर एडवांसमेंट योजना (कैस) के तहत प्रमोशन पाने के लिए 25 जनवरी तक अपना मूल्यांकन स्वत: करके समर्थ पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करना होगा। इसके बाद विजिलेंस ऑफिसर की ओर से अपलोड ब्योरे के आधार पर वेरिफिकेशन होगा। पात्रता पाए जाने पर ही प्रमोशन होगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मंगलवार को बैठक कर सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में यूजीसी विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुरूप वरिष्ठ आचार्य पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षकों का प्रमोशन होना बाकी है। ऐसे में इसका एजेंडा तीन दिनों के भीतर कुलसचिव को भेजने के लिए कहा गया। बैठक में कुलसचिव के निर्देश दिए गए कि ऐसे सभी शिक्षकों को पत्र के माध्यम से सूचित किया जाए, जिन्होंने अब तक वरिष्ठ आचार्य पदोन्नति के लिए आवेदन नहीं किया है वह अपना ब्योरा समर्थ पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन


तत्काल विजिलेंस ऑफिसर की तैनाती के निर्देश

विश्वविद्यालय में अब तक विजिलेंस ऑफिसर की नियुक्ति न होने से कुलपति ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही कुलसचिव को निर्देशित किया कि विजिलेंस ऑफिसर की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-ऑफिस पर जोर, काम में लाएं तेजी

बैठक में ई-ऑफिस को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कुलपति ने कर्मचारियों कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी विद्या परिषद, वित्त समिति व कार्य परिषद में प्रस्तुत किए जाने वाले सभी प्रकरणों से जुड़ी समितिया ब्योरे दें साथ ही काम में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed