फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result 2020: Coronavirus Update teachers refused to evaluate answer sheet

यूपी बोर्डः सैनेटाइजर-मास्क नहीं मिला, मूल्यांकन का बहिष्कार

Tue, 17 Mar 2020 05:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: Coronavirus Update teachers refused to evaluate answer sheet
राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: उत्तर प्रदेश बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के पहले ही दिन विभाग के कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता के तमाम दावे हवाई निकले। कई मूल्यांकन केंद्रों पर गंदगी मिली। सोमवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज पहुंचे शिक्षकों ने सेनेटाइजर और मास्क तक उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया है। कोरोना के से बचाव के लिए सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


बहिष्कार का आंशिक असर राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज और राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में भी दिखा। शिक्षकों ने कुछ समय तक मूल्यांकन कार्य को स्थगित करने की मांग की। वहीं अमीनाबाद इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं तो मूल्यांकन कार्य भी सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होना था। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने ड्यूटी तो ज्वॉइन की लेकिन सुबह 11 बजे से मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया। एक-एक कर सभी शिक्षक परिसर में एकत्रित होने लगे। जिन शिक्षकों को कॉपियां दे दी गई थीं, उन्होंने भी उसे जांचने के बाद दोबारा कॉपी लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब तक व्यवस्था न हो मूल्यांकन स्थगित रहेगा

शिक्षकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग का दावा था कि केंद्रों को सेनेटाइज किया गया है। लेकिन कक्षाओं की साफ-सफाई तक नहीं की गई थी। ऐसा लगा ही नहीं कि कक्षाओं में दवाइयों का छिड़काव किया गया है। राजकीय शिक्षक संघ की महामंत्री छाया शुक्ला ने बताया कि जो दावे किए गए थे, स्थिति उसके उलट दिखाई दी।

कुछ शिक्षक अपना खुद का मास्क लेकर आए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि संगठन ने चारों केंद्रों का जायजा लिया। साफ-सफाई की घोर कमी है। शासन का आदेश है कि परीक्षक एक मीटर की दूरी पर बैठेंगे, मगर यह संभव नहीं दिख रहा।

कोरोना वायरस के फैलने का खौफ साफ दिख रहा है। कक्षा में केवल 20 शिक्षकों को ही बैठने की अनुमति दी जाए। जब तक व्यवस्था न हो मूल्यांकन स्थगित रहेगा।

विफल रही डीआईओएस से वार्ता

बहिष्कार की खबर सुनते ही डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह भी जुबली पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। राजकीय शिक्षक संगठन और माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉ. आरपी मिश्रा के साथ बैठक की गई, लेकिन वार्ता विफल रही। दोपहर बाद जुबली इंटर कॉलेज से सभी शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर वापस लौट गए।

शिक्षकों ने खुद साफ की डेस्क
जुबिली इंटर कॉलेज, निशातगंज और हुसैनाबाद इंटर कॉलेज की कक्षाओं के डेस्क पर धूल की परत जमी थी। शिक्षकों ने मूल्यांकन शुरू होने से पहले अपने रूमाल से पहले डेस्क को साफ किया। शौचालय और पीने के पानी के स्थान पर भी गंदगी थी। शिक्षकों ने बताया कि करीब दो हफ्ते मूल्यांकन चलना है, इस तरह की स्थिति में कार्य करने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed