फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers Recruitment appointment letters in big districts.

शिक्षक भर्तीः अब इन जिलों में मिलेगा नियुक्ति पत्र

Wed, 21 Jan 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers Recruitment appointment letters in big districts.

प्रशिक्षु शिक्षक के पात्रों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम बड़े जिलों ने भी जारी कर दिया है। सीतापुर में 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को आश्वासन दिया है कि बुधवार से नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने अभी भी स्थिति साफ नहीं की है कि वे कब से नियुक्ति पत्र बांटेंगे। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सर्वाधिक पद वाले जिलों सीतापुर व लखीमपुर खीरी में डायट प्राचार्यों ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पात्रों को सूची उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


इन दोनों जिलों में 6000-6000 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। सीतापुर के प्रभारी बीएसए ने पात्रों का कटऑफ जारी कर दिया है और 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर व आजमगढ़ में आज बंटेंगे नियुक्ति पत्र

Teachers Recruitment appointment letters in big districts.

जानकारी के मुताबिक सामान्य महिला कला की मेरिट 115, सामान्य महिला विज्ञान 117, सामान्य पुरुष कला 120, सामान्य पुरुष विज्ञान का कटऑफ 120 बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर व आजमगढ़ में बुधवार तथा गाजीपुर में बृहस्पतिवार से नियुक्ति पत्र बांटने की जानकारी बीएसए ने दी है। एटा, मथुरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मेरठ व बदायूं में स्थिति अभी साफ नहीं है कि कब से वहां बांटे जाएंगे।

बीएसए को निर्देश दिया गया है कि नियुक्ति पत्र लेने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। नियुक्ति पत्र लेने के बाद पात्रों को स्कूलों में जॉइन कराया जाता रहेगा, जिससे 27 जनवरी के बाद यह पता चल सके कि अभी कितने पद रिक्त बचे हैं।

सोमवार से जिलों में नियुक्ति पत्र बंटने का सिलसिला शुरू हुआ है। अभी तक बलरामपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, फैजाबाद, रायबरेली में नियुक्ति पत्रों का वितरण हुआ है। सभी जगह अधूरी तैयारी के बाद नियुक्ति पत्र बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed