{"_id":"64214618765fdf97ab0aa8a5","slug":"teachers-recruitment-applicants-meet-to-up-education-minister-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कर रहे थे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती: बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कर रहे थे प्रदर्शन
Mon, 27 Mar 2023 01:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:35 PM IST
सार
अपनी नियुक्ति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने की अनुमति दे दी गई है। ये अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियुक्ति को लेकर शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के घर के बाहर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे और मंत्री से 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे थे। जिस पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के लिए सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन
ये अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप लगा रहे हैं। इन अभ्यर्थियों ने पहले भी शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन किया था और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया था।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें नियुक्ति का भरोसा दिलाया गया था पर सरकार ने कोर्ट में मामले की ठीक पैरवी नहीं की जिससे कि मामला अटक गया। अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं सामने रखेंगे।
विज्ञापन