{"_id":"6146f52066632a5d5931be3b","slug":"teachers-of-medical-college-will-be-retired-after-70-years-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट में प्रस्ताव रखने की तैयारी: मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक 70 साल में होंगे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट में प्रस्ताव रखने की तैयारी: मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक 70 साल में होंगे रिटायर
Sun, 19 Sep 2021 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Sep 2021 02:00 PM IST
सार
प्रदेश सरकार यूपी में मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए उनकी सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाकर 70 साल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 से बढ़ाकर 70 साल करने की तैयारी है। जल्द सरकार इसका प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखेगी।
विज्ञापन
योगी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। हर कॉलेज में कम से कम 51 शिक्षक होने पर ही नेशनल मेडिकल काउंसिल उसे मान्यता देगी। वहीं, प्रदेश में पहले से ही चल रहे मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 फीसदी पद खाली हैं। ऐसे में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इससे पांच साल का वक्त मिलने पर अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षक तैयार होंगे और रिक्त पदों को भी भरा जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता व मरीजों के इलाज में सुधार किया जा सकेगा। सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन