फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers job in besic school.

यूपी के बेसिक स्कूलों में होंगी बंपर भर्तियां, यहां देखें

Mon, 14 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers job in besic school.

सूबे के प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू अध्यापकों के लिए 3500 पद आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस साल जुलाई में सूबे के 9974 प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 19948 पद स्वीकृत किए गए थे। तभी से इन स्कूलों में उर्दू भाषा के शिक्षकों के पद आरक्षित करने की मांग उठने लगी। इस बारे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने भी शासन को पत्र लिखा।
विज्ञापन


अब इस बाबत निर्णय ले लिया गया है। सचिव, बेसिक शिक्षा की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, 19948 पदों में से 3500 पद उर्दू शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका फायदा टीईटी पास मुअल्लिम-ए-उर्दू और दो वर्षीय उर्दू बीटीसी कोर्स कर चुके युवाओं को मिलेगा।

इसी क्रम में टीईटी पास मुअल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षामंत्री अहमद हसन से मुलाकात की। 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर उनका आभार व्यक्त किया।

किस जिले में कितने पद आरक्षित

Teachers job in besic school.

लखनऊ-07, गोंडा-128, अंबेडकरनगर-44, बहराइच-79, बलरामपुर-99, बाराबंकी-87,  फैजाबाद-67,  रायबरेली-124, श्रावस्ती-21, सुल्तानपुर-117, सीतापुर-120, आगरा-101, अलीगढ़-34, इलाहाबाद-52, औरेया -11, आजमगढ़-69, बदायूं-18,  बलिया-69,  बांदा-26,  बरेली-15, बस्ती-66, भदोही-33, संभल-2, बिजनौर-12, बुलंदशहर-04, चंदौली-05, छत्रपति साहूजी महाराजनगर-108, चित्रकूट-37, देवरिया-64

एटा-60, इटावा-18, फर्रुखाबाद-46, फतेहपुर-68, फीरोजाबाद-50, गौतमबुद्धनगर-03, गाजियाबाद-01, गाजीपुर-82,  गोरखपुर-41, हमीरपुर-01, हरदोई-106, हाथरस-33, जौनपुर-59, झांसी-13, जेपी नगर-12, कन्नौज-59, कानपुर देहात-16, कानपुर नगर-19, कांशीराम नगर-29, कौशाम्बी-20, कुशीनगर-140

लखीमपुर खीरी-124, ललितपुर-46, महराजगंज-73, महोबा-04, मैनपुरी-48, मथुरा-37, मऊ-11, मेरठ-01, मिर्जापुर-45, मुरादाबाद-07, मुजफ्फरनगर-03, पीलीभीत-12, शामली-04, प्रतापगढ़-101, रामपुर-12, सहारनपुर-09, संतकबीरनगर-25, शाहजहांपुर-41, सिद्धार्थनगर-132, सोनभद्र-175, उन्नाव-93, वाराणसी-2।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed