फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers eligibility test to be conducted today.

टीईटी परीक्षा 28 अक्टूबर को, 20 नवंबर को जारी किया जाएगा रिजल्ट, देखें- पूरा कार्यक्रम

Thu, 30 Aug 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
teachers eligibility test to be conducted today.
- फोटो : amar ujala

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 का आयोजन 28 अक्तूबर को दो पारियों में किया जाएगा। इसका परिणाम मात्र 23 दिन बाद 20 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सुत्ता सिंह ने बुधवार को टीईटी का कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन


सुत्ता सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को टीईटी 2018 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 17 सितंबर से 3 अक्तूबर तक टीईटी के ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 4 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा किया जाएगा। 5 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक आवेदन पूर्ण कर आवेदन पत्र का प्रिंट लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए जिला स्तर से टीईटी आवेदकों की संख्या 4 अक्तूबर तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को प्रस्तुत की जाएगी। 10 अक्तूबर तक जिला स्तरीय समिति परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगी। 12 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सॉफ्ट कॉपी एनआईसी लखनऊ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईसी लखनऊ की ओर से 17 अक्तूबर की दोपहर तक टीईटी के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 28 अक्तूबर को पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए टीईटी होगा।

29 अक्तूबर को आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 1 नवंबर तक इस पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 12 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 20 नवंबर को टीईटी का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके एक महीने के भीतर टीईटी के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में, अंतिम हफ्ते में नियुक्तियां

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक काउंसलिंग कर चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed