फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers demanded the right to do PhD, demonstration

Lucknow News: शिक्षकों ने मांगा पीएचडी कराने का अधिकार, प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers demanded the right to do PhD, demonstration
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को महाविद्यालयों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर धरना दिया। लविवि महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में हरदोई, रायबरेली सहित करीब 33 महाविद्यालयों के शिक्षक धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि विवि प्रशासन यूजीसी अधिनियम 2022 के नाम पर मनमाने तरीके से कॉलेजों के शिक्षकों को शोध अधिकार से वंचित कर रहा है। वहीं, राजभवन की ओर से लुआक्टा प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। इसके चलते शिक्षकों ने राजभवन की ओर कूच करने का निर्णय बदल दिया।
विज्ञापन

संघ का दावा राजभवन से मिला ये आश्वासन

शिक्षक संघ का दावा है कि राजभवन की ओर से वार्ता में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय, अधिष्ठाता अकादमिक प्रोफेसर गीतांजलि मिश्रा, अधिष्ठाता प्रवेश प्रोफेसर पंकज माथुर और विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार प्रोफेसर आनंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान लुआक्टा ने राज भवन को विश्वविद्यालय के संशोधित आदेश के बारे में बताया गया। जिस पर राजभवन ने स्पष्ट किया कि संशोधन किसी एक विश्वविद्यालय का अधिकार नहीं है। ऐसे में यदि विश्वविद्यालय की ओर से अध्यादेश पारित कर राज भवन भेजा जाता है तो इसे मंजूरी नहीं दी जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने पीएचडी कराने का अधिकार दिए जाने की मांग कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed