फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher trapped under the wheel of a container and dragged for five meters, dies

Lucknow News: कंटेनर के पहिये में फंसकर पांच मीटर तक घिसटते गए शिक्षक, मौत

Sun, 21 Sep 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher trapped under the wheel of a container and dragged for five meters, dies
शरद की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा के पास मेहंदी नगर गांव के सामने आगरा एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर शनिवार को कंटेनर ने बाइक सवार शिक्षकों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे शिक्षक की कंटेनर के पिछले पहिये में फंसकर मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे शिक्षक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक शनिवार दोपहर तीन बजे उन्नाव के तोंदा फतेहपुर नरसा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक शरद (45) और उनके साथी अजय छुट्टी होने के बाद बाइक से राजाजीपुरम सीएमएस स्कूल के पास स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे, तभी मेहंदी नगर गांव के सामने सर्विस लेन पर लखनऊ से उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अजय सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठे शरद कंटेनर के पिछले पहिये में फंस गए और पांच मीटर तक घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़ाकर कंटेनर चालक मध्यप्रदेश निवास हरिओम शर्मा को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन




आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर चलते हैं भारी वाहन

ग्रामीण आरपी यादव, अरुण यादव समेत अन्य कई लोगों ने बताया कि सर्विस लेन बेहद संकरी है। आउटर रिंग रोड किसान पथ बनने के बाद से हाईवे से वाहन उतर कर एक्सप्रेसवे की संकरी सर्विस लेन से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लापरवाह वाहन चालकों और खराब सड़क की वजह से यह मार्ग मौत का मार्ग बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed