फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher told number oral in government school

परिषदीय विद्यालयों का रिजल्ट जारी, बिना रिपोर्ट कार्ड के छात्रों को मौखिक तौर पर बताए अंक

Fri, 01 Apr 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher told number oral in government school
परिषदीय स्कूलों में मौखिक बताया गया रिजल्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
जिले के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का बृहस्पतिवार को रिजल्ट बिना रिपोर्ट कार्ड के ही जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों को रिपोर्ट कार्ड मुहैया नहीं करा पाया। ऐसे में शिक्षकों ने बच्चों को मौखिक तौर पर ही अंक बताए। एक अप्रैल से नए समय पर नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।
इस बार 22 से 26 मार्च तक चली परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में अव्यवस्था हावी रही। पहले दिन शिक्षकों को प्रश्न पत्र लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ी, इसके बाद परीक्षा शुरू कराई गई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की तैनाती से परीक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई। अब रिजल्ट बांटने का समय आया तो विद्यालयों के हाथ में रिपोर्ट कार्ड ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बच्चों और अभिभावकों को बुलाकर मौखिक तौर पर अंक बताए। रिपोर्ट कार्ड नहीं दे पाए। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में समारोह आयोजित कर रिजल्ट बताकर बच्चों को सम्मानित किया गया।
गोसाईंगंज स्थित प्राथमिक स्कूल सिकंदरपुर अमोलिया में 10 बच्चों को 50 मेडल दिए गए। ऑलराउंडर छात्र का खिताब कक्षा चार की छात्रा अनु रावत को मिला जबकि सर्वश्रेठ क्लास का खिताब कक्षा तीन की पूजा चौधरी को मिला।
यही नहीं, अभिभावकों को सूरजमुखी का पौधा देकर और रसोइयों को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। हेड टीचर अजीता सिंह की उपस्थिति में बीईओ रामराज ने सभी को सम्मानित किया। एडीओ पंचायत की ओर से नीतिन का नामांकन कर प्रवेश उत्सव की शुरूआत की गई।

आज से नया सत्र, चिनहट के 80 फीसदी विद्यालयों की बिजली कटी
शुक्रवार से परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरूआत हो रही है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षकों को छात्रों का नामांकन कर प्रवेश की संख्या बढ़ानी होगी। वहीं चिनहट के करीब 80 प्रतिशत विद्यालयों की लेसा ने बिजली कनेक्शन काट दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बिजली का बिल जमा न करने से कनेक्शन काटा गया है। चिनहट में करीब 106 परिषदीय विद्यालय हैं। इससे विद्यालयों में समस्या पैदा हो गई है। एक अप्रैल से बच्चे विद्यालय में आएंगे। गर्मी में बिना पंखे के ही कक्षा में बैठना पड़ेगा। वहीं विद्यालयों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं। बिजली न होने पर पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। प्राथमिक स्कूल गणेशपुर, प्राथमिक विद्यालय सराय शेख, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर खुर्द, प्राथमिक विद्यालय बाबूरिहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पपनामऊ, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय सेमरा, बेसिक विद्यालय सलारगंज, प्राथमिक विद्यालय लोनापुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पपनामऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरधौना समेत कई विद्यालयों की बिजली काटी गई है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उप्र. की जिलाध्यक्ष लल्ली सिंह ने बताया कि बिजली का बिल जमा करना विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें विद्यालयों का क्या दोष। इतनी गर्मी में बच्चों को न तो पीने का पानी मिलेगा और न ही पंखा चल पाएगा। कुछ विद्यालयों में तो अंधेरा रहता है, वहां लाइट भी नहीं जल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed