स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर रोक हटी, जल्द होंगी नियुक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती पर लगी रोक हट गई है। प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च 2015 में ही रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी आदेश जारी कर दिया था लेकिन शर्त रखी गई थी कि 30 जून 2015 तक प्रधानाध्यापक के 800, सहायक अध्यापक के 1444 और लिपिकों के 528 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
कार्मिक विभाग के शासनादेश के बाद अब सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के संचालक रिक्त पदों पर भर्तियां कर सकेंगे।प्रदेश में अखिलेश सरकार आने के बाद 15 मार्च 2012 को सभी विभागों में भर्तियों पर रोक लग गई थी।
रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा
बाद में विभागों ने कार्मिक विभाग से मंजूरी लेते हुए भर्तियों की अनुमति देनी शुरू की। इसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी मार्च 2015 में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में निर्धारित समय तक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी छूट दी थी।
बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने शासनादेश के जरिये बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 जून 2015 तक भर्तियां करने का आदेश दिया था। इसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया।
रोक हटने के बाद सहायता प्राप्त स्कूलों में यदि पद रिक्त हैं तो बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेते हुए भर सकेंगे।