VIDEO: लखनऊ की सड़कों पर टीचर्स ने काटा गदर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की वादाखिलाफी पर प्रदेशभर के टीचर्स मंगलवार को लखनऊ की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों में वित्तविहीन शिक्षक, प्राचार्य और प्रबंधक थे।
गुस्साए टीचर्स ने धमकी दी कि अगर उनका मानदेय निश्चित न किया गया तो नतीजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री भी मौजूद रहे।
टीचर्स सरकार से मानदेय निश्चित करने की मांग कर रहे थे, इसी मांग को लेकर विधानभवन का घेराव किया। टीचर्स ने अखिलेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेशभर से करीब 3 लाख टीचर्स शामिल हुए।
बैनर और झंडे लेकर बड़ी संख्या में टीचर सड़कों पर चल रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी तादाद में महिला टीचर्स भी शामिल थीं। टीचर्स का ये धरना 15 दिन से पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय पर चल रहा था। मंगलवार को प्रदेशभर के टीचर्स ने लखनऊ की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन तेज करने की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदर्शन उग्र होगा और बच्चों की परीक्षाएं नहीं होने दी जाएंगी। गुस्साए टीचर्स विधानसभा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
भारी संख्या में टीचर्स के सड़क पर उतरने से चारबाग से लेकर विधानभवन तक जाम लग गया। इस जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टीचर्स ने अखिलेश सरकार को याद दिलाया कि वित्तविहीन टीचर्स का मानदेय निश्चित करने की बात घोषणापत्र में थी। ढाई साल बीत जाने के बाद भी इस पर सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने टीचर्स का साथ देने का वादा किया और इसी बहाने सपा सरकार को जमकर लताड़ा। प्रदर्शन के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यादव सिंह का जिक्र करते हुए सपा सरकार की आलोचना करते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
शिक्षकों ने काटी गदर, यहां देखें वीडियो