फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher promotion in pipe due to strike

हड़ताल से लटका शिक्षा मित्रों का भविष्य

Thu, 14 Nov 2013 12:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
teacher promotion in pipe due to strike

राज्यकर्मियों की हड़ताल का असर शिक्षा मित्रों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


शिक्षा मित्र दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनकी अलग-अलग सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं।

इन परीक्षाओं का मूल्यांकन 12 नवंबर से होना था, लेकिन हड़ताल के चलते अभी यह शुरू नहीं हो पाया है।

इसी तरह जूनियर हाईस्कूल की मेरिट भी निकलने में देरी हो सकती है।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार हड़ताल के चलते कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश में 1.63 लाख शिक्षा मित्र हैं। शिक्षा मित्रों को पत्राचार के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनकी विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा अक्तूबर में समाप्त हुई हैं।

पढ़ें-12 लाख राज्यकर्मियों की महाहड़ताल
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 से होना था, लेकिन हड़ताल के चलते यह प्रभावित हो रहा है। हड़ताल समाप्त होने के बाद ही ठीक तरह से मूल्यांकन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार यादव कहते हैं कि सरकार का रवैया शिक्षा मित्रों के प्रति ठीक नहीं है।

पहले परीक्षा के लिए समय से तारीख घोषित न करना और अब मूल्यांकन में बाधा।

वह कहते हैं कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 60 हजार शिक्षा मित्रों को जनवरी 2014 में शिक्षक बनाया जाना है। इसलिए इसमें किसी तरह की देरी होने पर शिक्षा मित्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed