फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher fired for molesting school girls

बहाने से लड़कियों को छूता था टीचर, कई बार की अश्लीलता

Sun, 29 Nov 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Nov 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
teacher fired for molesting school girls

लखनऊ में आशियाना के एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं की छात्रा से मैथ के टीचर योगेंद्र कुमार दीक्षित ने अश्लील हरकतें कीं। अकेला पाकर उसे दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर टीचर ने फेल करने की धमकी दी। पीड़ित ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक से शिकायत की। इसके बाद टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया।

विज्ञापन


छात्रा आलमबाग में रहती है। एक सप्ताह से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिवारीजनों ने पूछा तो पता चला कि छात्रा करीब चार महीने से टीचर की करतूत का शिकार हो रही थी।
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए आशियाना थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पुराना मामला बताकर टाल दिया।
 
परिवारीजनों के विरोध करने पर पुलिस ने तहरीर तो ली लेकिन जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि छात्रा ने स्कूल प्रबंधन के कई और लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की चर्चा कुछ ही दिन में पूरे स्कूल में फैल गई। छात्र-छात्राएं और स्टाफ के लोग पीड़ित को देखकर कमेंट करने लगे। छात्रों ने उसे घूरना शुरू कर दिया। इससे छात्रा परेशान हो गई। उसने कहा कि हर वक्त सबकी नजरें उस पर ही रहती थीं।

छात्रा ने हंसना-बोलना बंद कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले उसने स्कूल आना बंद कर दिया। मां के पूछने पर वह बीमारी का बहाना बनाने लगी थी।

बच्चों से अच्छा नहीं था टीचर का व्यवहार

teacher fired for molesting school girls

मैथ के टीचर योगेंद्र दीक्षित के खिलाफ और भी शिकायतें थीं। बच्चों से उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। वह बहाना बनाकर बच्चों को छूने की कोशिश करता था।

स्टाफ के लोगों से भी उसने कई बार आपत्तिजनक हरकतें कीं। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि स्कूल की महिला इंचार्ज से कई छात्राओं ने टीचर की शिकायत की थी।

स्कूल प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई तो कर दी, लेकिन बाहर किसी से इस बात का जिक्र करने से साफ मना कर दिया था।

छात्रा ने भी यह बात अपने परिवारीजनों को नहीं बताई। इस दौरान उसका पढ़ाई में मन लगना बंद हो गया और वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed