यूपी बोर्ड परीक्षाः स्टूडेंट्स से ज्यादा पकड़े गए टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। खास बात यह रही कि राजधानी में इस बार परीक्षा के दौरान नकलची छात्र-छात्राओं से ज्यादा टीचर पकड़े गए। 11 स्टूडेंट्स को नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षा से बाहर कर दिया गया, वहीं दो दर्जन से ज्यादा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को ड्यूटी करते हुए पकड़ा गया।
अपने विषय की परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने वाले इन शिक्षकों की सूची तैयार कर इसकी सूचना बोर्ड को भेजी जा रही है।इस वर्ष राजधानी के 150 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई।
किसी परीक्षा केंद्र के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
इनमें नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज को महज एक दिन के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं, बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिला अधिकारी की ओर से सक्सेना इंटर कॉलेज को डिबार करने संबंधी नोटिस को छोड़ दिया जाए तो पूरी परीक्षा के दौरान किसी परीक्षा केंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी में कुल एक लाख आठ हजार 349 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से हाईस्कूल में करीब साढ़े सात और इंटरमीडिएट में पांच प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सोमवार को बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र और व्यावसायिक वर्ग के विषयों के एग्जाम हुए। इस दिन कोई भी नकचली छात्र या विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं पकड़ा गया।