{"_id":"5bfe33f9bdec2241ad18ad9a","slug":"teacher-beats-student-when-he-denied-vaccination-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने से इन्कार करने पर टीचर ने स्टूडेंट को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने से इन्कार करने पर टीचर ने स्टूडेंट को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बालागंज स्थित सेंट जोसफ इंटर कॉलेज में पीटी टीचर के कक्षा सात के छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि उसने मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाने से मना किया तो शिक्षक ने पिटाई कर दी। उसके खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है। कृपांशु वर्मा ने बताया कि टीका लगवाने से यह कहकर मना किया था कि उसने अभिभावकों से अनुमति नहीं ली है। आरोप है इस पर पीटी शिक्षक नाराज हो गए और उसे कई थप्पड़ जड़कर जमीन पर गिरा दिया।
कृपांशु को रात में दर्द उठने पर डॉक्टर को दिखाया गया। उसके हाथ में गंभीर चोर्ट आई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र के परिवारीजनों की तहरीर पर पीटी टीचर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई है।
विज्ञापन
वहीं, कॉलेज के निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उस समय सरकारी डॉक्टर व नर्स थे। किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। छात्र का आरोप गलत है।