फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beaten a student in maal

कक्षा एक की बच्ची को टीचर ने बेरहमी से पीटा, ब्लैकबोर्ड से सिर लड़ाकर बाल नोच डाले

Sat, 22 Dec 2018 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
teacher beaten a student in maal
पीड़ित छात्रा - फोटो : amar ujala

माल के पतौना स्थित नॉवले अकादमी में कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि वह शिक्षक के सवालों का जवाब नहीं दे सकी थी। बौखलाए शिक्षक ने छात्रा का सिर ब्लैकबोर्ड से लड़ा दिया। उसके बाल नोंच डाले।

विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक भागा हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि गोपरामऊ गांव निवासी प्रदीप कुमार की छह वर्षीय बेटी अन्नू कक्षा एक की छात्रा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसके शिक्षक बांझी निवासी विनोद कुमार ने ब्लैकबोर्ड के पास बुलाकर सवाल पूछे। छात्रा जवाब नहीं दे सकी तो शिक्षक आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके बाल पकड़कर सिर श्यामपट से लड़ा दिया। छात्रा चीखती रही लेकिन शिक्षक पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत देखकर कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। छुट्टी के बाद छात्रा घर पहुंची और मां विनीता से लिपटकर रोने लगी। कारण पूछने पर उसने पिटाई की जानकारी दी तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। उसे लेकर परिवारीजन थाना पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed