फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher appointment schedule issued by up government

यूपी: 69 हजार शिक्षक भर्ती का कार्यक्रम जारी, 20 दिसंबर तक आवेदन व 22 जनवरी को रिजल्ट

Sun, 02 Dec 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Dec 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
teacher appointment schedule issued by up government
शिक्षक भर्ती - फोटो : pti

प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 6 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी। महज 16 दिन बाद 22 जनवरी को परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से 20 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। सरकार ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ नहीं होने देने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें- 4 या 5 दिसंबर को जारी हो सकता है टीईटी 2018 का परिणाम
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 500 पद और जोड़ते हुए रविवार को  69 हजार पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर को सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन 20 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। 6 जनवरी को प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों व ओएमआर सीट पर होगी।

बीएड वाले भी दे सकेंगे परीक्षा

अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को भी शामिल करने का निर्णय किया है। लेकिन परीक्षा में केवल प्राथमिक टीईटी (कक्षा 1 से 5) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।

कट ऑफ निर्धारित नहीं की

बेसिक शिक्षा विभाग ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी की कट ऑफ निर्धारित की थी। कट ऑफ को लेकर हुए विवाद के बाद इस बार विभाग ने परीक्षा से पहले कट ऑफ निर्धारित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed