फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet result will be declared till four December

यूपी: 4 या 5 दिसंबर को जारी हो सकता है टीईटी 2018 का परिणाम

Sun, 02 Dec 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Dec 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
tet result will be declared till four December
up tet exam

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 का परिणाम 4 या 5 दिसम्बर तक आएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। 4 दिसम्बर की रात या 5 दिसम्बर की दोपहर तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर को ही टीईटी 2018 आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


यह हुए बदलाव

  • सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी।
  • इस बार परीक्षा में उत्तर पुस्तिका की जगह ओएमआर शीट पर होगी।
  • परीक्षा के परिणाम से पहले कट ऑफ निर्धारित नहीं की गई है।

सरकार और विभाग की भी होगी परीक्षा

योगी सरकार के 20 महीने के शासन की दूसरी बड़ी भर्ती परीक्षा को सफल कराना सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं है। सरकार की ओर से 27 मई 2018 को कराई गई 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा शुरुआत से विवादों में रही।

पहले कट ऑफ में बदलाव को लेकर मामला उच्च न्यायालय पहुंचा। उसके बाद परीक्षा में उत्तर पुस्तिका की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर सरकार और विभाग की किरकिरी हुई। सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की जांच कमेटी भी गठित की।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद सभी अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया गया। लेकिन फिर भी सरकार की कार्यवाही से असंतुष्ट अभ्यर्थी उच्च न्यायालय गए। उच्च न्यायालय ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा योगी सरकार की दूसरी बड़ी भर्ती परीक्षा है। विज्ञापन जारी होने से लेकर परिणाम जारी होने तक महज 49 दिन में होने वाली भर्ती परीक्षा को सफल कराना चुनौतीभरा होगा। सरकार का प्रयास है कि परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथि को जारी कराकर लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके।

ऐसे में विभाग के अदने से आला अफसरों को एक एक कदम फूंक फूंक कर रखना होगा। 18 नवंबर को आयोजित टीईटी 2018 में सामने आए नकल माफिया से भी सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed