फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tea and betel shops will still not open in lucknow

पूड़ी-चाट के खोमचे-ठेले समेत अभी नहीं खुलेंगी ये दुकानें, लाइसेंस फीस में मिलेगी छूट

Thu, 21 May 2020 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 May 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
tea and betel shops will still not open in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के बाजार तो तय नियमों के तहत गुरुवार खुल जाएंगे मगर चाय-पान की दुकानें और खानपान वाले जैसे चाट, पूड़ी व अन्य तरह के ठेले-खोमचे अभी नहीं लगेंगे। ऐसी दुकानों पर भीड़ और संक्रमण की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों के बीच हुई बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है।
विज्ञापन


सहमति बनी है कि एक साल तक शहर के करीब 15 हजार पटरी दुकानदारों से महज 25 प्रतिशत ही वेंडिंग लाइसेंस फीस ली जाएगी। हालांकि पटरी दुकानदारों के नेता गोकुल प्रसाद का कहना है कि शहर में करीब एक लाख पटरी दुकानदार हैं।
विज्ञापन

यह भी तय हुआ

नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि वेंडिंग लाइसेंस फीस फिलहाल 75 प्रतिशत माफ किए जाने पर सहमति बनी है। अभी सालाना 7200 रुपये वेंडिंग लाइसेंस फीस है। उन्होंने बताया कि इस आशय की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। 

- जोनवार कलर कोडिंग की जाएगी।
- जहां पर 100 से अधिक दुकानदार हैं वहां आधे दुकानदार एक दिन तो आधे दूसरे दिन खोलेंगे दुकान।
- अमीनाबाद, चौक, सदर, निशातगंत सहित अन्य संक्रमित इलाकों में दुकानें नहीं लगेंगी।
- जिनके पंजीकरण फार्म जमा हैं, वे पंजीकृत माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed