{"_id":"5ec6382ba4c8924bbc7b779e","slug":"tea-and-betel-shops-will-still-not-open-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूड़ी-चाट के खोमचे-ठेले समेत अभी नहीं खुलेंगी ये दुकानें, लाइसेंस फीस में मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूड़ी-चाट के खोमचे-ठेले समेत अभी नहीं खुलेंगी ये दुकानें, लाइसेंस फीस में मिलेगी छूट
Thu, 21 May 2020 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के बाजार तो तय नियमों के तहत गुरुवार खुल जाएंगे मगर चाय-पान की दुकानें और खानपान वाले जैसे चाट, पूड़ी व अन्य तरह के ठेले-खोमचे अभी नहीं लगेंगे। ऐसी दुकानों पर भीड़ और संक्रमण की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों के बीच हुई बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है।
सहमति बनी है कि एक साल तक शहर के करीब 15 हजार पटरी दुकानदारों से महज 25 प्रतिशत ही वेंडिंग लाइसेंस फीस ली जाएगी। हालांकि पटरी दुकानदारों के नेता गोकुल प्रसाद का कहना है कि शहर में करीब एक लाख पटरी दुकानदार हैं।

Trending Videos
यह भी तय हुआ
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि वेंडिंग लाइसेंस फीस फिलहाल 75 प्रतिशत माफ किए जाने पर सहमति बनी है। अभी सालाना 7200 रुपये वेंडिंग लाइसेंस फीस है। उन्होंने बताया कि इस आशय की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
- जोनवार कलर कोडिंग की जाएगी।
- जहां पर 100 से अधिक दुकानदार हैं वहां आधे दुकानदार एक दिन तो आधे दूसरे दिन खोलेंगे दुकान।
- अमीनाबाद, चौक, सदर, निशातगंत सहित अन्य संक्रमित इलाकों में दुकानें नहीं लगेंगी।
- जिनके पंजीकरण फार्म जमा हैं, वे पंजीकृत माने जाएंगे।