फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TDCS technology is making mental illness easier to treat

Lucknow News: टीडीसीएस तकनीक से आसान हो रहा मानसिक रोगों का उपचार

Mon, 20 Apr 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
TDCS technology is making mental illness easier to treat
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। हजरतगंज स्थित एक होटल में रविवार को अंडरस्टैंडिंग ट्रांसक्रैनियल डायरेक्ट करंट स्टिमुलेशन (टीडीसीएस) कार्यशाला हुई। ग्लोबल साइकियाट्रिक एसोसिएशन और इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी की इस कार्यशाला में मनोरोग विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक विकारों के उपचार को टीडीसीएस तकनीक आसान बना रही है। केजीएमयू के डॉ. सुजीत कुमार कार ने बताया कि यह मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को उत्तेजित कर अवसाद और न्यूरोसाइकियाट्रिक विकारों में सहायक है। अवसाद, माइग्रेन, पुरानी घबराहट और स्ट्रोक के बाद पुनर्लाभ में यह तकनीक उपयोगी है। प्रो. आदर्श त्रिपाठी ने इसे बिना चीर-फाड़ वाली तकनीक बताया। यह मस्तिष्क की गतिविधियों को नियंत्रित कर विकारों का इलाज करती है। डॉ. मोहिता जोशी और प्रो. कार ने डॉक्टरों को मशीन के संचालन की व्यावहारिक जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed