{"_id":"5c12b31742c7925d3a1898bb","slug":"tcs-refused-to-conduct-up-police-bharti-exam-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018: तय समय से आगे आयोजित होगी परीक्षा, टीसीएस ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018: तय समय से आगे आयोजित होगी परीक्षा, टीसीएस ने खड़े किए हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही के 49568 पदों के लिए निकली भर्ती के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर नहीं हो पाएगी। परीक्षा कराने वाली एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने परिचालन संबंधी समस्याओं का हवाला देकर पहले जो परीक्षा 4 और 5 जनवरी को आयोजित होनी थी, टीसीएस ने भर्ती बोर्ड से अनुरोध किया है कि परीक्षा को कम से कम 15 दिन टाल दिया जाए।
विज्ञापन
दरअसल भर्ती बोर्ड ने टीसीएस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए परीक्षा के लिए नया कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा की ओर से प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर प्रस्तावित तिथियों के बारे में भी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
जीपी शर्मा की ओर से पत्र में बताया गया है कि पहले जो परीक्षा 4 और 5 जनवरी को आयोजित होनी थी उसके कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। नए कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम को तीन बजे से पांच बजे के बीच कराने की योजना है। इसी तरह 20 जनवरी को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जीपी शर्मा ने बताया कि यह सही है कि 19 और 20 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा कराए जाने की बात है, हालांकि यह भी निश्चित नहीं है। प्रयागराज में होने वाले कुंभ और अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि भर्ती बोर्ड आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही इस परीक्षा को आयोजित करा लेना चाहता है। बोर्ड अपने मकसद में कितना कामयाब होता है यह आने वाला समय बताएगा।