Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax superintendent accused of arbitrariness in house tax assessment and mutation

Lucknow News: गृहकर निर्धारण और दाखिल खारिज में कर अधीक्षक पर मनमानी का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tax superintendent accused of arbitrariness in house tax assessment and mutation
लखनऊ। नगर निगम के जोन-दो में तैनात कर अधीक्षक ओम प्रकाश सोनी पर गृहकर निर्धारण, दाखिल खारिज में मनमानी करने के गंभीर आरोप जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने लगाए हैं। उसे यहां से हटाने की मांग करते हुए नगर आयुक्त को रिपोर्ट साक्ष्य के साथ भेजी गई है। बताया गया कि जोन का अधिकतर क्षेत्र पुरानी आबादी का है। इसमें दाखिल खारिज के ज्यादातर मामले मृत्यु के बाद पारिवारिक आधार के होते हैं। आवेदन पत्र के साथ पुत्र-पुत्रियों के अनापत्ति शपथ पत्र लिए जाते हैं। इसके आधार पर कार्यवाही कर नोटिस जारी होता है। कर अधीक्षक के अनापत्ति शपथ पत्र स्वीकार न करने से कर्मचारियों व गृहकर स्वामियों के बीच विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन



जानबूझकर गृहकर बढ़ाने का भी आरोप

ओमप्रकाश पर जानबूझकर गृहकर बढ़ाने का भी आरोप है। कहा गया कि राजस्व निरीक्षकों पर दबाव डालकर गृहकर बढ़वाते हैं और फिर मिलीभगत से कम करते हैं। वह वार्ड में घूम-घूमकर खुद भी गृहकर का निर्धारण कर रहे हैं। ओमप्रकाश अतिक्रमण, लाइसेंस जैसे कार्यों में रुचि नहीं लेते।
विज्ञापन






कोट

लोग नियम तोड़कर काम करने का दबाव बनाते हैं। दाखिल खारिज के मामलों को जानबूझकर अटकाने और गृहकर बढ़ाने के आरोप गलत हैं। कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं।

- ओम प्रकाश सोनी, कर अधीक्षक



---



कोट

कर अधीक्षक की कार्यप्रणाली सही नहीं है। उससे भवनस्वामी परेशान होते हैं और जोन का भी काम प्रभावित होता है। किसी अन्य कर अधीक्षक को तैनात करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिल्पा कुमारी, जोनल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed