Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax evasion of Rs 2.23 crores done by creating a bogus firm

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर की 2.23 करोड़ की टैक्स चोरी

Fri, 12 Sep 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 2.23 crores done by creating a bogus firm
लखनऊ। आगरा के गढ़ी चौगन निवासी व्यापारी गुलशन शर्मा पर बोगस फर्म बनाकर 2.23 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप है। मामले में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-22 योगेश कुमार ने व्यापारी के खिलाफ चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन




योगेश के मुताबिक 11 दिसंबर 2024 को गुलशन ने अपनी फर्म शर्मा इंटरप्राइजेज का संचालन चिनहट के कंचनपुर मटियारी में दिखाते हुए जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। पंजीकरण के समय व्यापारी ने लीज डीड और बिजली का बिल लगाया था। 27 अगस्त को राज्य कर अधिकारी ने जब मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि जीएसटी कार्यालय में दर्शाई गई फर्म वास्तव में थी ही नहीं। राज्य कर अधिकारी ने जब दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि आरोपी व्यापारी ने कई फर्माें के साथ व्यापार दिखाते हुए 2.23 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। जांच पूरी होने पर सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी ने नौ सितंबर को चिनहट पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed