फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tanvi seth passport case closed.

तन्वी व अनस को क्लीन चिट, पासपोर्ट केस बंद, अफसर बोले- सिर्फ दो सूचनाओं का सत्यापन जरूरी

Tue, 03 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
tanvi seth passport case closed.
अनस सिद्दीकी व तन्वी सेठ पासपोर्ट जारी होने के बाद। (file foto) - फोटो : amar ujala

तन्वी सेठ एवं उनके पति अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट को लेकर 14 दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को खत्म हो गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने साफ कर दिया कि तन्वी व अनस के पता का सत्यापन न होने पर भी उनके पासपोर्ट निरस्त नहीं होंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा के मुताबिक पुलिस के द्वारा तन्वी व अनस के पते का सत्यापन न होना कोई प्रतिकूल प्रकरण नहीं है। उनको अब न तो कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और न ही पासपोर्ट निरस्त किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय की नई व्यवस्था के तहत अब पासपोर्ट बनाने के लिए सिर्फ दो सूचनाओं का सत्यापन होना जरूरी है।
विज्ञापन


पहला आवेदक की नागरिकता और दूसरे उस पर कोई आपराधिक केस न हो। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर तन्वी और अनस भारत के नागरिक हैं और दोनों पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। दोनों ही लखनऊ व नोएडा में रह चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने पते पर न रहने की जो प्रतिकूल रिपोर्ट फाइल की, उसके आधार पर पासपोर्ट निरस्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड व बैंक पासबुक को प्रमाण माना

tanvi seth passport case closed.
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने तन्वी व अनस को पासपोर्ट देना सही माना। इसके लिए आधार कार्ड व बैंक की पासबुक को प्रामाणिक माना है। कहा, दोनों के आधार कार्ड एवं पासबुक सत्यापन में सही पाए गए हैं। विदेश मंत्रालय की नई व्यवस्था के तहत आवेदक आधार कार्ड दस्तावेज के रूप में अटैच करके पासपोर्ट हासिल कर सकता है।

पासपोर्ट विवाद : एक नजर में
19 जून : तन्वी ने विदेश मंत्री को किया ट्वीट
21 जून : तन्वी व अनस को पासपोर्ट सौंपे गए
26 जून : पुलिस की पासपोर्ट को प्रतिकूल रिपोर्ट
3 जुलाई : तन्वी एवं अनस के विवाद की फाइल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed