{"_id":"692a0dadb0fdec05e704a6f7","slug":"tanker-drivers-go-on-strike-at-amausi-oil-depot-lucknow-news-c-13-knp1002-1492449-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमौसी तेल डिपो पर टैंकर चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमौसी तेल डिपो पर टैंकर चालकों की हड़ताल
विज्ञापन
हड़ताल के कारण खड़े टैंकर और इकट्ठा चालक।
सरोजनीनगर (लखनऊ) । अमौसी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) तेल डिपो के बाहर शुक्रवार को टैंकर चालकों ने हड़ताल कर दी। वे प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर टैंकर चालक और क्लीनर की पिटाई से नाराज थे। चालकों की इस हड़ताल के कारण तेल का उठान पूरी तरह ठप हो गया, जिससे प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में एचपी से जुड़े पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। तेल डिपो के अधिकारियों ने चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अड़े रहे।
सीतापुर जिले के रामकोट थानाक्षेत्र के खगेसिया मऊ निवासी टैंकर चालक शिवाकांत कश्यप ने बताया कि वह हरदोई के टड़ियावां निवासी क्लीनर दयासागर के साथ बृहस्पतिवार देर शाम अमौसी डिपो से 8,000 लीटर डीजल और 4,000 लीटर पेट्रोल लेकर प्रतापगढ़ स्थित मां शांति गुदना देवी धुनी फ्यूल पंप पर गए थे।
आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी टैंकर के फ्यूल टैंक में तेल की नाप करने लगे। जब क्लीनर दयासागर ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो पंप के तीन कर्मचारियों ने नाराज होकर लाठी-डंडों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दयासागर गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चालक शिवाकांत ने इस घटना की सूचना तुरंत अपने अन्य साथियों को दी। इसके बाद, अमौसी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल डिपो पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही सभी टैंकर चालकों ने तेल की उठान बंद कर दी और डिपो के गेट पर इकट्ठा होकर हंगामा व प्रदर्शन करने लगे।
इन जिलों में आपूर्ति हुई प्रभावित
टैंकर चालकों की हड़ताल से लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, फैजाबाद, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, संतकबीर नगर, पीलीभीत, प्रयागराज और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े पेट्रोल पंपों को होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, इस पूरे मामले पर तेल डिपो के अफसरों ने कोई भी आधिकारिक बयान देने या बात करने से इन्कार कर दिया।