फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take strict action against those who blacklisted oxygen: Yogi

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : योगी 

Mon, 21 Sep 2020 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who blacklisted oxygen: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि हम एक कदम आगे की रणनीति रखें। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इलाज की प्रत्येक कड़ी को मजबूत रखा जाए। उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। वे सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं कर रही है। हर जिले में चाक-चौबंद इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कहा, इस संबंध में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कारगर रणनीति बनाते हुए उसे लागू करें। प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग कर रिकवरी दर को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता और बैकअप की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, ऑक्सीजन की आपूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाए। मेडिकल टेस्टिंग, डोर-टू-डोर सर्वे और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित करें। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दायरे में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन परंपराओं में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से संबंधित कई नुस्खे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया जाता है। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के संबंध में रेडियो, टीवी, समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।


राजस्व संग्रह में वृद्धि और स्टार्टअप योजना को आगे बढ़ाएं 

राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए उन्होंने सभी विभागों को प्रभावी योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन और जिलास्तर पर राजस्व प्राप्ति की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह कार्य की वे खुद समीक्षा करेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्टार्टअप योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मिले, इसके लिए उन्होंने राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

एमएसएमई इकाइयों के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर उनके लिए ऋण की आसान व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed