फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tainted leaders are playing prominent roles in up politics

चुनावी सच! सियासी रण्ाभूमि पर 100 से ज्यादा दागी

Sat, 22 Mar 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Mar 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
tainted leaders are playing prominent roles in up politics

संसद में बैठकर नीति निर्धारक की भूमिका में आने को बेताब सौ से ज्यादा दागी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


कइयों पर संगीन इल्जाम हैं लेकिन सियासी दलों ने इन सबको नजरअंदाज कर उन्हें गले लगा लिया।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 84 कांग्रेस व भाजपा से मैदान में हैं। इनमें से 14 यूपी से भाग्य आजमा रहे हैं।

तमाम प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनकी खुद की संपत्ति करोड़ों में हैं। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अब तक के घोषित प्रत्याशियों की संख्या 280 है।

दंगे के आरोपियों को भी दिया टिकट

tainted leaders are playing prominent roles in up politics

आप जानकर चौंक जाएंगे कि जिन नेताओं पर मुजफ्फरनगर दंगे के आरापे लगे पार्टियां उन्हें भी टिकट देने में कोई हिचक महसूस नहीं कीं।

कांग्रेस में अब तक घोषित सभी 165 प्रत्याशियों में से 44 (27 फीसदी) तो भाजपा के 115 प्रत्याशियों में से 40 (35 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसी तरह कई अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 14 प्रत्याशी यूपी में भाग्य आजमा रहे हैं। यह सभी कांग्रेस व भाजपा से मैदान में हैं।

दोनों संस्थाओं के अधिकारियों के मुताबिक प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी उनके द्वारा पूर्व के चुनावों में दाखिल किए गए शपथ पत्रों का अध्ययन कर जुटाई र्गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम नहीं करोड़पतियों की संख्या

tainted leaders are playing prominent roles in up politics

इतना ही नहीं, इन प्रत्याशियों पर अपराध के आरोप तो लगे है हैं, इनके पास अकूत संपत्ति भी है।

अब तक कांग्रेस व भाजपा की ओर से उतरे 280 प्रत्याशियों में से 161 करोड़पति हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 165 प्रत्याशियों की संपत्ति की औसत मालियत 6.29 करोड़ है जबकि भाजपा के 115 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.81 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

जानिए कैसे-कैसे मामले दर्ज हैं

tainted leaders are playing prominent roles in up politics

रिपोर्ट में उन प्रत्याशियों की श्रेणी अलग रखी गई है जिनके खिलाफ संगीन मामलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस के 44 दागी प्रत्याशियों में से 16 के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

भाजपा के 40 दागियों में से बीस के खिलाफ भी ऐसे ही संगीन मामले दर्ज हैं।

भाजपा के प्रत्याशियों की तीसरी सूची में भी से एक प्रत्याशी सतीश दुबे व कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश चंद्र के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

बसपा, सपा, कौमी एकता दल से उतरे प्रत्याशियों में से भी कई का आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed