फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tailor killed in head-on bike collision

Lucknow News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दर्जी की मौत

Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tailor killed in head-on bike collision
मलिहाबाद। रहीमाबाद के गहदो उमरावल रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में रहीमाबाद के रहटा गांव निवासी दर्जी शकील (38) की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि रविवार देर रात शकील भांजे चांद बाबू के साथ ग्राम हाड़हा के शादी समारोह से लौट रहे थे। गहदो उमरावल रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार रहीमाबाद के उमरावल निवासी अनिल की बाइक से टक्कर हो गई। शकील को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। अनिल का इलाज मलिहाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शकील की पत्नी रहमतुन, मां मेहरुन्निशा, बेटी आलिया बेटे नदीम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed