फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   T20 series: After Dharamsala, all eyes are on Lucknow, the decisive match will be held on Wednesday; both team

टी-20 सीरीज: धर्मशाला के बाद निगाहें लखनऊ पर, बुधवार को होगा अहम मुकाबला; आज पहुंच जाएंगी दोनों टीमें

Mon, 15 Dec 2025 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Dec 2025 08:25 AM IST
सार

T20 series:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारत सीरीज जीतना चाहेगा। 

विज्ञापन
T20 series: After Dharamsala, all eyes are on Lucknow, the decisive match will be held on Wednesday; both team
लखनऊ में खूब चल सकता है गिल और अभिषेक का बल्ला। - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज बेहद रोमांचक हो चली है। धर्मशाला में मिली शानदार जीत के साथ सबकी नजरें लखनऊ पर जम गई हैं, जहां के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। एक ओर जहां टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी का होगा।

विज्ञापन

 
यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम दोपहर 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचेगी। इस कड़ी में भारतीय टीम के शाम छह बजे चार्टर्ड प्लेन से शहर आने की संभावना है। दिग्गज से सजी दोनों टीमों में टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की भरमार है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में जहां विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल, हरनफनमौला हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें हाेंगी तो वहीं दूसरी ओर ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने स्टार क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर ब्रेविस और कप्तान एडन मार्करम चमक बिखेरेंगे। इकाना स्टेडियम में होने वाले चौथे हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। आयोजकों के अनुसार दोनों टीमों का अभ्यास सत्र मंगलवार को प्रस्तावित है, जो शाम के सत्र में आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में बरसेंगे रन

T20 series: After Dharamsala, all eyes are on Lucknow, the decisive match will be held on Wednesday; both team
इकाना स्टेडियम में होगा मैच। - फोटो : अमर उजाला

वनडे क्रिकेट विश्वकप के पांच मुकाबलों को छोड़ दिया जाए तो इकाना स्टेडियम में टी-20 मुकाबलों के सफल आयोजनों का पुराना इतिहास रहा है। बीते आईपीएल के सत्र में स्टेडियम में खूब रन बने, जिसका स्थानीय समर्थकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। ऐसे में दमदार बल्लेबाजों से सजी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed