फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Synthetic sarees were being sold for Rs 50 thousand as silk

Lucknow News: सिल्क बताकर 50 हजार में बेच रहे थे सिंथेटिक साड़ियां

Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Synthetic sarees were being sold for Rs 50 thousand as silk
नेशनल सिल्क एक्सपो में साड़ी की जांच करती टीम।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नेशनल सिल्क एक्सपो के नाम से चल रही नकली प्रदर्शनी में सिल्क के नाम पर सिंथेटिक कपड़े की साड़ियां बेची जा रही थीं। मामूली कीमत की इन साड़ियों के 40-50 हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने शनिवार को यहां छापा मारकर दो स्टॉलों हसन सिल्क साड़ीज व परफेक्ट हैंडलूम का माल जब्त किया।
विज्ञापन


आईजीपी में रेशम निदेशालय का सिल्क एक्सपो चल रहा है। इसमें देशभर से आए कारीगरों ने 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए हैं। वहीं, प्रतिष्ठान की आर्ट गैलरी में नेशनल सिल्क एक्सपो नाम से नकली एक्सपो भी लगा हुआ है।
विज्ञापन




केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय की निगरानी टीम सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ने यहां लगे 10 स्टॉलों की जांच शुरू की। इसमें पाया गया कि हसन सिल्क साड़ीज व परफेक्ट हैंडलूम के स्टॉल पर सिल्क मार्क का नकली लोगो लगाकर साड़ियां बेची जा रही थीं। केमिकल टेस्टिंग में भी इनकी साड़ियों में सिंथेटिक कपड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार कोड स्कैन कर ही करें खरीदारी

टीम ने लोगों से अपील की है कि हमेशा सिल्क मार्क लेबल व बार कोड स्कैन कर शुद्धता की जांच के बाद ही सिल्क के उत्पाद खरीदें। इसके साथ ही नकली एक्सपो से भी बचें।



ऐसे करें असली सिल्क की पहचान



सिल्क एक्सपो में केंद्रीय रेशम बोर्ड के स्टॉल पर वैज्ञानिक अमृत लायक ने बताया कि सिल्क की टेस्टिंग के लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में पांच प्रतिशत हाईपोक्लोराइड मिलाकर घोल बनाते हैं। फिर सिल्क के कपड़े से एक धागा ताने का और एक बाने का निकालकर उसे इसमें डालते हैं। असली सिल्क पांच मिनट में घोल में घुल जाएगा, जबकि नकली सिल्क तैरता रहेगा। असली सिल्क के कपड़े को जलाने पर वह बाल की तरह गंध देगा।




नकली सिल्क बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई



रेशम निदेशालय के निदेशक सुनील वर्मा का कहना है कि आईजीपी के एल शेप लॉन में सिल्क एक्सपो लगाया गया है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा। यहां टेस्टिंग लैब भी है। सभी से अपील है कि यहां उत्पादों की जांच कराकर ही खरीदारी करें। शहर में विभिन्न नामों से लगाए गए सिल्क एक्सपो में खरीदारी से बचें। नकली सिल्क बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed