फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   symbols for candidates will be declared soon

Lucknow News: फरसा, भगौना, गुल्ली-डंडा...निशान के लिए नेताजी मांगेंगे वोट

Sat, 15 Apr 2023 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
symbols for candidates will be declared soon
- निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयार की चुनाव चिह्नों की सूची
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम और नगर पंचायतों में चुनाव के दौरान नेताजी फरसा, भगौना, गुल्ली-डंडा, कंघा, शंख जैसे चुनाव चिह्न पर वोट मांगते नजर आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन आयोग ने नेताओं को विकल्प चुनने के लिए अपनी सूची तैयार की है। 18 मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आयोग से मिले पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही वोट लेने की अनुमति होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक कुल 57 चुनाव चिह्न लखनऊ नगर निगम के मेयर, नगर पंचायतों के चेयरमैन के चुनाव के लिए तय किए गए हैं। इनमें से 18 चुनाव चिह्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के हैं। वहीं 39 चुनाव चिह्न निर्दलीय उम्मीदवार को जारी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इनमें विकल्प चुनने का अधिकारी प्रत्याशियों को होगा। नामांकन के समय चुनाव चिह्न का विकल्प प्रत्याशी दे सकते हैं। इससे 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे चुनाव चिह्न आवंटन किया जा सके। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पहली बार अपने चुनाव चिह्न झाड़ू पर वोट मांगते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इन चुनाव चिह्नों का मिलेगा विकल्प

शटल, अलाव और आदमी, ऊन का गोला, टेबल लैंप, छत का पंखा, अनार, पानी का नल, कंघा, गुल्ली-डंडा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, पहिया, फूल और घास, दमकल, पानी की बोतल, हल, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, हथौड़ा, जीप, टेबल फैन, फसल काटता किसान, भगौना, स्कूल बैग, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, सितारा, शहनाई, सरौता, सैनिक, रिक्शा, लट्टू, वृक्ष, स्कूटर, सुराही, शंख, तलवार, वायुयान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed