फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Syllabus in classes of BJP.

बंद दरवाजों के पीछे भाजपा की कक्षाओं में पढ़ाए जा रहे ये पाठ

Mon, 08 Dec 2014 01:40 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
Syllabus in classes of BJP.

भाजपा क्या है, यह दूसरे दलों से अलग क्यों है, पार्टी की स्थापना कब हुई, जनसंघ कैसे बना और उससे भाजपा का जन्म किस तरह हुआ, पंच निष्ठाएं क्या हैं, डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार कौन थे, सदाशिवराव गोलवलकर कौन थे, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किस तरह जनसंघ की स्थापना की और अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी का योगदान...ये सारे विषय उस पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं जो इन दिनों भाजपा की क्लासों में पढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एकात्म मानववाद का सिद्धांत व पंच निष्ठाएं और संगठन के ढांचे की जानकारी। ये विषय भी भाजपा के पाठ्यक्रम में शामिल किए गए हैं।

क्षेत्रीय स्तर पर कक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब विभाग (दो से चार जिलों को मिलाकर गठित इकाई) स्तर पर कक्षाएं लगाने की तैयारी है। इसके बाद जिला स्तर पर कक्षाएं चलेंगी। अमूमन तीन दिनों की इन कक्षाओं में पांच से सात सत्र चलते हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र को छोड़ पूरी क्लास बंद कमरों में चलती है। पहले पाठ पढ़ाए जाते हैं। फिर हाथ के हाथ वहीं परीक्षा भी हो जाती है। जो पास हो जाता है उसकी एक सूची बन जाती है। फेल होने वालों को और प्रशिक्षण की जरूरत के साथ आगे के शिविर में शामिल कर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पढ़ाया जाता है भाजपा की क्लास में

Syllabus in classes of BJP.

एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, भाजपा की कार्यपद्धति व पार्टी संविधान, सामाजिक समरसता और स्त्री-पुरुष समानता, स्वैच्छिक तथा सेवाकार्य, हमारी विचारधारा का शासन में क्रियान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, अपना विचार परिवार व हमारी भूमिका (संघ, भाजपा और अन्य संबंधित संगठन) ये मुख्य रूप से वे पाठ हैं जो भाजपा की क्लासों में पढ़ाए जा रहे हैं।

चिंता मूल विचारधारा को बचाने की: जानकारी के मुताबिक ये कक्षाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सलाह पर शुरू की गई हैं। संघ सतर्क है कि विस्तार की तेजी में भाजपा कहीं मूल विचारधारा से भटक न जाए।

ऐसा न हो कि आगे चलकर जो लोग पदों पर बैठें उन्हें न संघ के बारे में कुछ पता हो और न भगवा परिवार के विचारकों के बारे में। बदली हुई स्थिति कहीं भाजपा को बदल न दे। इसीलिए पार्टी के बारे में बताने-समझाने के लिए यह सिलसिला शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed