{"_id":"59cd5d9c4f1c1ba0538b4dd4","slug":"swords-found-in-deva","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: देवा कस्बे में मिलीं 20 तलवारों से मची सनसनी, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: देवा कस्बे में मिलीं 20 तलवारों से मची सनसनी, मामले की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
तलवारें मिलने से मची सनसनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कस्बा के भयारा मार्ग पर एक पेड़ के नीचे बोरे में 20 तलवारों की बरामदगी के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धारदार तलवारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजमेर से आने वाली टूरिस्ट बस से लाई जा रही यह तलवारें जायरीन यहीं छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन
छोड़ने के पीछे माना जा रहा है कि बुधवार को बहराइच में पुलिस द्वारा तलवारों के बरामदगी और पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद बचाव में यह कदम उठाया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि तलवारों की बरामदगी की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आने वाली सभी बसों की निगरानी के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोतवाली व कस्बा देवा के मोहल्ला कचेहरान अंतर्गत भयारा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह जायरीनों से भरी बस खड़ी थी। इसी दौरान वहां पर बस की छत से तलवारों से भरा एक बोरा गिर गया। जिसके खुलते ही उसमें से तलवार निकली। तलवार देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया। सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया जायरीनों के राजस्थान से लेकर तलवार आने की चर्चा की जा रही है। वहां ये खुलेआम बिकती हैं।
विज्ञापन