फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swine flu reached in 29 districts of Uttar Pradesh.

29 जिलों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 916 पीड़ित!

Mon, 09 Mar 2015 03:39 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Mar 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Swine flu reached in 29 districts of Uttar Pradesh.

एच-1 एन-1 वायरस हर दिन सूबे के एक-दो नए जिले में फैलता जा रहा है। रविवार को 39 नए मरीज मिले, जिससे सूबे में स्वाइन फ्लू के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 916 पहुंच गई।

विज्ञापन


इसमें अमेठी और मऊ में स्वाइन फ्लू के एक-एक मरीज शामिल हैं। यह बीमारी 29 जिलों तक पहुंच गई है।

अब तक इस बीमारी से सूबे में 16 मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें से आठ लखनऊ के हैं। बरेली के तीन, कानपुर नगर के दो, उन्नाव, सहारनपुर व बदायूं में एक-एक मरीज की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू का सबसे अधिक प्रकोप है। कुल 916 मरीजों में से 736 लखनऊ के हैं। इसके बाद दूसरा जिला गौतमबुद्धनगर, जहां अब तक 44 और तीसरा जिला बरेली में 33 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मिले 39 नए मरीजों में लखनऊ के ही 31 मरीज हैं। बरेली में तीन, उन्नाव में दो, इलाहाबाद, अमेठी व मऊ में एक-एक मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed