{"_id":"62f37c3ca11c04765b56a11a","slug":"sweet-business-in-lucknow-on-rakshabandhan-and-amrit-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 100 करोड़ से मुंह मीठा करेगी राजधानी, रक्षाबंधन और आजादी के अमृत महोत्सव पर खूब मिल रहे ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 100 करोड़ से मुंह मीठा करेगी राजधानी, रक्षाबंधन और आजादी के अमृत महोत्सव पर खूब मिल रहे ऑर्डर
Wed, 10 Aug 2022 03:07 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
रक्षाबंधन व आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न आगे-पीछे होने से मिठाई कारोबारियों को खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। सरकारी प्रतिष्ठानों में कोटेशन से मिठाइयों के ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
sweet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मिठाई कारोबारी रक्षाबंधन के साथ 75वें गौरवशाली वर्ष के जश्न का ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं। रक्षाबंधन व आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न आगे-पीछे होने से ऑर्डर खूब मिल रहे हैं। बड़े कॉरपोरेट संस्थान और सरकारी प्रतिष्ठानों में अभी भी कोटेशन लंबित हैं। दोनों पर्वों को मिलाकर मिठाई का कारोबार 80 से 100 करोड़ रुपये का हो सकता है। कुछ विभागों और संस्थानों ने तो 75-75 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया है। कुछ विभागों और संस्थानों ने तो 75-75 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा घेवर और गुझिया
यूं तो घेवर सावन की खास मिठाई है, पर इसे अमृत महोत्सव को देखते हुए कारोबारियों ने नए प्रयोग के साथ राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंग दिया है। गुझिया, बर्फी, डोनट और केक भी केसरिया, सफेद और हरे रंग में तैयार हो रहा है। गोमतीनगर स्थित मिठाई प्रतिष्ठान के एमडी स्रजल गुप्ता कहते हैं कि एक पूरा काउंटर अमृत महोत्सव के जश्न के लिए तैयार किया है, यहां तिरंगी मिठाइयों के साथ कप केक, केक पॉप आदि भी मिलेगा। मिनी घेवर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
राखी के लिए छेने के आइटम, स्वतंत्रता दिवस के लिए लड्डू
मिठाई के एक नामी प्रतिष्ठान से जुड़े गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा कहते हैं कि रक्षाबंधन के लिए मुख्य रूप से छेने की मिठाइयों को नए प्रयोगों के साथ तैयार किया जा रहा है। मिनी घेवर भी खास होगा। स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू की ही मांग होती है। हर बार से ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बकलावा से शुरुआत, गिफ्ट हैंपर भी खास
इंदिरानगर स्थित एक प्रतिष्ठान के कारोबारी नरेंद्र तूलानी कहते हैं कि बीते वर्ष जब बकलावा लॉन्च किया तो इसे बहुत पसंद किया गया। इस बार रोस्टेड बकलावा, बकलावा रोल खास है। छेने के मुख्य आइटम रक्षाबंधन के लिए हैं। महानगर स्थित प्रतिष्ठान के कारोबारी उत्कर्ष गुप्ता कहते हैं कि मिठाइयां तो सावन के रंग में रंगी हैं। गिफ्ट हैंपर्स की पैकिंग में तिरंगे की झलक दिखेगी। आशियाना स्थित प्रतिष्ठान से जुड़े कारोबारी संचित वरमानी कहते हैं कि मेवे की मिठाइयां, बॉक्स विशेष रूप से तैयार हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए स्कूलों, ऑफिस आदि के ऑर्डर हैं और कारोबार के लिहाज से माहौल बहुत अच्छा है।