{"_id":"609a034a8ebc3ec3697655e5","slug":"swearing-in-of-pradhans-will-be-extended-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह टला: प्रधानों की शपथ में होगी देर, मई के अंत में उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह टला: प्रधानों की शपथ में होगी देर, मई के अंत में उम्मीद
Tue, 11 May 2021 09:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 May 2021 09:38 AM IST
सार
पंचायत चुनाव से कोविड महामारी का ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के लिए 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को फिलहाल शपथ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ की आशंका को देखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन पाई। माना जा रहा है स्थिति नियंत्रण में आ गई तो इस माह के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में प्रधानों का शपथ कराया जा सकता है। ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब जून में ही होने की संभावना है।
विज्ञापन
दरअसल, पंचायत चुनाव से कोविड महामारी का ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के लिए 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर एक साथ शपथ दिलाने की परंपरा रही है। प्रत्येक ब्लॉक में प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शपथ कराने पर लगभग 1000 लोगों के उपस्थित होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस दृष्टि से बिना स्थिति सामान्य हुए एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को उचित नहीं माना जा रहा है। ऐसे में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू के असर का आकलन करने के बाद प्रधानों का शपथ तथा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर नए सिरे से विचार होगा।
विज्ञापन