फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swati singh on alleged beer bar inaugration.

बीयर बार विवाद में बोलीं मंत्री स्वाति सिंह, महिला विरोधी कर रहे साजिश

Thu, 01 Jun 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
swati singh on alleged beer bar inaugration.
उद्धाटन स्‍थल पर स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala

कथित रूप से बीयर बार का उद्घाटन करने को लेकर सुर्खियों में आईं महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के यहां से उनसे लिखित में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।

विज्ञापन


मीडिया के जरिए उन्हें इसकी जानकारी जरूर मिली है। उन्होंने बुधवार को कहा कि महिला विरोधी मानसिकता के कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

स्वाति ने कहा कि रेस्टोरेंट का उद्घाटन करके उन्होंने कोई गलती नहीं की है। वह चुनौती देती हैं कि कोई भी व्यक्ति उस रेस्टोरेंट को बीयर बार साबित करके दिखाए। स्वाति का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना पक्ष रखेंगी।

विज्ञापन

पुलिस अफसरों का क्यों नहीं लिया जा रहा है ‌नाम?

swati singh on alleged beer bar inaugration.

स्वाति सिंह ने कहा, जो महिलाएं रेस्टोरेंट का संचालन कर रही हैं, वे भी सभ्य और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

रेस्टोरेंट के उद्घाटन के समय पीएसी के डीआईजी सहित कई पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे लेकिन मुझे, आईपीएस अधिकारी नेहा पांडेय और रेस्टोरेंट की संचालक को ही निशाना बनाया जा रहा है।

वहां मौजूद पुरुष अफसरों का नाम क्यों नहीं लिया जा रहा है या उनकी तस्वीर क्यों नहीं दिखाई जा रही है?

साजिश का पता इससे भी चलता है कि रेस्टोरेंट का उद्घाटन 20 मई को किया गया और 29 मई को इसे उछाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed