{"_id":"5e54e4368ebc3ef3f0265682","slug":"swatantra-dev-singh-meets-trusty-dinendra-das-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तिथि पर ट्रस्ट जल्द ही करेगा फैसला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तिथि पर ट्रस्ट जल्द ही करेगा फैसला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Tue, 25 Feb 2020 03:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महंत दिनेंद्र दास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को राम मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास से अयोध्या में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के शिलान्यास का फैसला जल्द ही ट्रस्ट करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है कि आज पूरी दुनिया में भारत की बात सुनी जा रही है। देश का सम्मान बढ़ रहा है। तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर पीएम मोदी के नेतृत्व में ही फैसला हो सका है।
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गुमराह किया जा रहा है जिसके कारण ये लोग हिंसा कर रहे हैं। ये सभी जल्द ही रास्ते पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी अपनी पार्टी और अपने परिवार को ध्यान में रखकर फैसले करते थे जबकि पीएम मोदी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर निर्णय लेते हैं। मोदी जैसा नेता होना देश के लिए गर्व की बात है। ऐसे नेता कभी-कभी ही धरती पर जन्म लेते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंदिर निर्माण की कवायदों के बीच भाजपा नेताओं की ट्रस्टियों से मुलाकात चर्चा का विषय बन रही है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या गए थे।दजहां उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात की थी।