{"_id":"5c69305ebdec227cde52f673","slug":"swami-swaroopananad-cancels-his-visit-to-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी स्वरूपानंद का अयोध्या कूच स्थगित, राम मंदिर के लिए करने वाले थे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी स्वरूपानंद का अयोध्या कूच स्थगित, राम मंदिर के लिए करने वाले थे शिलान्यास
Sun, 17 Feb 2019 03:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Feb 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर शिलान्यास के लिए 21 फरवरी को अयोध्या कूच करने जा रहे स्वामी स्वरूपानंद ने अपना कार्यक्रम रद् कर दिया है।
विज्ञापन
देश के वर्तमान हालात को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
दरअसल, राम मंदिर निर्माण मे हो रही देरी को देखते हुए साधु-संतों ने सरकार से नाराजगी जताई थी। जिस पर स्वरूपानंद ने मंदिर के शिलान्यास के लिए 21 फरवरी को अयोध्या कूच करने का एलान कर दिया था, पर पुलवामा हमले में जवानों की शहादत के बाद देश में बदले हालात को लेकर उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी उनसे कार्यक्रम रद्द करने का निवेदन किया था। इस फैसले से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन