फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad said - Ceasefire should not have happened until the terrorists were wiped out.

Ambedkarnagar: स्वामी प्रसाद बोले - आतंकियों का सूपड़ा साफ होने तक नहीं होना चाहिए था युद्ध विराम

Sun, 18 May 2025 08:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जलालपुर (अंबेडकरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, जलालपुर (अंबेडकरनगर) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 May 2025 08:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की गुलाम बनी हुई है। भारत-पाक तनाव पर कहा कि आतंकियों का खात्मा होने पर युद्ध विराम नहीं होना चाहिए था।

विज्ञापन
Swami Prasad said - Ceasefire should not have happened until the terrorists were wiped out.
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सराहनीय कदम था लेकिन प्रधानमंत्री ने दो दिन में ही युद्ध विराम की घोषणा कर ऑपरेशन की हवा निकाल दी। देश की बहनों के सिंदूर का अपमान कर दिया। पहलगाम में जिन पर्यटकों की आतंकवादियों की गोली से मौत हुई थी, उनका मजाक उड़ाया गया।

विज्ञापन


मोदी जी ने बिहार की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। बिना आतंकियों को खत्म किए युद्ध विराम की घोषणा कहीं सस्ती लोप्रियता हासिल करने के लिए नौटंकी तो नहीं है। आतंकियों का सफाया न होने तक युद्ध विराम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को जलालपुर में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बनी हुई है और बड़े उद्योगपतियों अडानी-अंबानी को देश की संपत्तियों की बिक्री कर देश को नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा शासनकाल में सरकारी विद्यालयों की स्थिति गंभीर रूप से खराब हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच किलो अनाज देकर युवाओं को शिक्षा व रोजगार से दूर रखा जा रहा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि देश को विश्व गुरु बनाने के दावे के बावजूद रेलवे, बंदरगाह, एयरपोर्ट, एलआईसी जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं को निजी कंपनियों के हाथों बेच दिया गया है।


उन्होंने संगठन के लोगों से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सागर व शादाब खान, अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बृजेश प्रजापति, महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed