{"_id":"e81b30daa1c66bb1423b8c7877dec024","slug":"swami-prasad-maurya-slams-bjp-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और भाजपा हैं राजनीति के भूखे भेड़िए: स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और भाजपा हैं राजनीति के भूखे भेड़िए: स्वामी
लखनऊ/महेंद्र तिवारी
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना है कि समाजवादी पार्टी व भाजपा राजनीति के भूखे भेड़िए की तरह हैं।
विज्ञापन
ये आपसी नूराकुश्ती करके देश के अमन चैन को खराब करने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने विहिप की 84 कोसी परिक्रमा को धार्मिक की जगह राजनीतिक यात्रा करार दिया।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या ने आरोप लगाया कि विहिप हिंदुओं की दुहाई देकर भाजपा के लिए हिंदू वोट बैंक को हथियाना चाहती है जबकि मुलायम सिंह यादव मुल्ला मुलायम बनकर मुस्लिम वोट बैंक हथियाकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
84 कोसी परिक्रमा को लेकर जो नाटक चल रहा है, उसके लिए ये दोनों ही बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में कभी भी इस तरह की यात्रा निकालने की हिम्मत नहीं हुई।
जैसे ही सपा सरकार आई विहिप व सपा नेताओं ने मिलकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा तहस-नहस करने का प्रयास शुरू कर दिया। कहा कि यह परिक्रमा नहीं धोखा है, षड्यंत्र हैं।
मान्यता के अनुसार इस समय भगवान शयनकाल में होते हैं लेकिन अपने को संत कहने वाले यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में ये संत नहीं असंत हैं।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विहिप व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक में जिस-जिस तरह की योजना तय हुई थी, 84 कोसी परिक्रमा पर सब कुछ वैसे-वैसे घटता जा रहा है। आगे भी वैसे ही होगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने इनकी साजिश की हवा निकाल दी है।