{"_id":"65afac2959c87a14bf0f43ba","slug":"swami-govind-dev-giri-maharaj-says-pm-modi-wanted-only-charnamrit-to-end-his-fast-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पीएम मोदी का व्रत खुलवाने के लिए चरणामृत नहीं ये देने का था प्लान, गोविंद देव गिरी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पीएम मोदी का व्रत खुलवाने के लिए चरणामृत नहीं ये देने का था प्लान, गोविंद देव गिरी ने किया खुलासा
Tue, 23 Jan 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, अयोध्या
एएनआई, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी का व्रत खुलवाने पर कहा कि पीएम मोदी ने खुद कहा था कि उन्हें चरणामृत दिया जाए इसके पहले हमने कुछ और योजना बनाई थी।
विज्ञापन
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरणामृत पिलाकर उनका व्रत पूरा करवाने वाले स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हमारी योजना थी कि पीएम मोदी को व्रत खोलने के लिए पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर देंगे पर अंतिम समय में उन्हीं के ही कहने पर बदलाव करना पड़ा।
गोविंद देव ने कहा कि पीएम मोदी ने मुझसे खुद कहा कि आप मुझे भगवान श्रीराम का चरणामृत ही पिलाइए। इस पर उन्हें व्रत पूरा करने के लिए मैंने खुद अपने हाथों से उन्हें चरणामृत पिलाया।
उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए मेरे मन में वात्सल्य का भाव था। मुझे लगा कि जैसे मैं अपने बेटे का व्रत पूरा करवा रहा हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यजमान बनने के लिए 11 दिन के कठोर व्रत का पालन किया था। इस दौरान वह जमीन पर सो रहे थे।
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने आयोजन में पीएम मोदी के संबोधन से पहले उनकी बड़ी प्रशंसा की थी और कठोर अनुष्ठान करने के लिए खुले तौर पर उनकी सराहना की थी।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Swami Govind Dev Giri Maharaj says, "...We were supposed to offer him honey with a few drops of lemon juice in water...But he told me separately to offer him 'charnamrit' of Bhagwan Sri Ram. So, we made changes...I felt a motherly love at that… https://t.co/1SqbPRUtNp pic.twitter.com/dOFV3w1SqU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2024