{"_id":"680fe151e70a4153a703ec18","slug":"suzuki-to-pay-youth-with-two-years-of-training-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1179169-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवाओं को दो साल प्रशिक्षण के साथ वेतन देगी सुजुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवाओं को दो साल प्रशिक्षण के साथ वेतन देगी सुजुकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुजुकी में चयनित होने वाले युवाओं को दो साल के विशेष प्रशिक्षण के साथ वेतन भी मिलेगा। इसके लिए कंपनी 30 अप्रैल को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में विशेष कैंप लगाएगी। संस्थान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनी गुजरात के प्लांट के लिए आईटीआई कोर्स में 100 पदों पर भर्ती करेगी। विशेष कैंप में हाईस्कूल पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। चयन होने पर दो साल तक विशेष प्रशिक्षण के साथ हर महीने 14 हजार रुपये भी मिलेंगे।
खान ने बताया कि आईटीआई परिसर में 30 को रोजगार मेला भी लगेगा। इसमें रॉयल एनफील्ड, भगवती प्रोडेक्डशन, सिगटफ, जी4एस सिक्योरिटी, वारी एनर्जिस सहित कई कंपनियां शामिल होंगी। अप्रेंटिसशिप व अन्य पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। 18 से 30 साल तक की उम्र के अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर 20 हजार रुपये तक महीना वेतन, लंच, मेडिकल व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।