फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV was snatched in the name of running it in a government department

Lucknow News: सरकारी विभाग में चलवाने के नाम पर एसयूवी हड़पी

Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
SUV was snatched in the name of running it in a government department
लखनऊ। सआदतगंज के मातादीन रोड निवासी विनायक गुप्ता ने दो परिचितों पर सरकारी विभाग में चलवाने के नाम पर उनकी एसयूवी हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विनायक के मुताबिक 2024 में परिचित बस्ती के एकपंगी निवासी अश्विनी दुबे और राजाजीपुरम सेक्टर-11 के समीर खान ने उनसे नई एसयूवी खरीदने की बात कही थी। अश्विनी ने बस्ती में अपनी पहुंच होने की बात कहते हुए उनकी एसयूवी प्रतिमाह 25 हजार रुपये में सरकारी विभाग में लगवाने का दावा किया था। अगले साल से किराया बढ़ाकर 30 हजार रुपये देने की बात भी कही थी। झांसे में आए पीड़ित ने 26 जून 2024 को गाजीपुर स्थित ए-ऑटो मूवर्स शोरूम से एसयूवी खरीद कर दोनों आरोपियों के सुपुर्द कर दी। आरोप है कि इसके बाद से दोनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed