फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV trampled bike riding students, one died, students had gone out to eat at Dhaba at night

Sultanpur News : बाइक सवार छात्रों को एसयूवी ने रौंदा, एक की मौत, रात में ढाबे पर खाना खाने निकले थे छात्र

Fri, 13 Jan 2023 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Jan 2023 09:07 PM IST
सार

बस्ती के शुकरौली परसुराम निवासी राधेश्याम शर्मा के दो पुत्रों में गोविंद छोटा था। बड़ा बेटा मनीष शर्मा गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है। गोविंद की दो बहनें भी हैं। गोविंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
SUV trampled bike riding students, one died, students had gone out to eat at Dhaba at night
सुल्तानपुर में पीएम हाऊस के बाहर खड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार एसयूवी पीछे से रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में बीफार्मा के एक छात्र की जान चली गई। दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


यह हादसा फरीदीपुर के पास हुआ। बस्ती जिले के शुकरौली परसुराम निवासी राधेश्याम शर्मा का बेटा गोविंद शर्मा (23) गोसाईंगंज के फरीदीपुर स्थित केएनआईएमटी से बीफार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। गोविंद कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। बृहस्पतिवार रात हॉस्टल से चार छात्र दो बाइकों पर बैठकर कॉलेज के पास स्थित ढाबे पर भोजन करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


एक बाइक पर गोविंद शर्मा और हर्षवर्धन बैठे थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो अन्य छात्र थे। ढाबे के पास गोविंद की बाइक को एक एसयूवीपीछे से रौंदते हुए निकल गई। दुर्घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हर्षवर्धन को मामूली चोटें आईं। घायल छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की मौत की सूचना मिलते ही रात में कई छात्र जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना रात में ही गोविंद के परिजनों को दी गई। केएनआईएमटी में नौकरी करने वाले गोविंद के रिश्तेदार मस्तराम शर्मा भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के दौरान भी कई छात्र एकत्र थे। पुलिस के मुताबिक छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था। छात्र गोविंद के सिर पर गंभीर चोट लगी है।  


परिवार में मचा कोहराम
बस्ती के शुकरौली परसुराम निवासी राधेश्याम शर्मा के दो पुत्रों में गोविंद छोटा था। बड़ा बेटा मनीष शर्मा गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है। गोविंद की दो बहनें भी हैं। गोविंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed