{"_id":"650839d4098a3477b60f655f","slug":"suv-hits-the-bike-in-utraula-in-balrampur-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार को एसयूवी ने मारी ठोकर, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार को एसयूवी ने मारी ठोकर, मजदूर की मौत
Mon, 18 Sep 2023 05:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, उतरौला (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, उतरौला (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:21 PM IST
सार
घर से उतरौला मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार को एक एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से मजदूरी करने उतरौला जा रहे बाइक सवार को एसयूवी ने ठोकर मार दी। बाइक चला रहे मजदूर राज कुमार (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एसयूवी वाहन भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल इसमें सवार को कोई चोट नहीं आई और मौके से एसयूवी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
मटियरा कर्मा थाना उतरौला के राजकुमार पुत्र रामतीर्थ मजदूरी के लिए सुबह उतरौला गया था लेकिन काम न मिलने से वह घर लौट आया। सुबह करीब 11.30 बजे वह फिर घर से काम की तलाश में उतरौला के लिए निकला। गांव से वह पचपेडवा - उतरौला मार्ग पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एसयूवी वाहन ने उसकी बाहक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि वह उछल कर दूर जाकर गिरा। एसयूवी वाहन ने उसे रौंद भी डाला और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वाहन को थाने ले आई है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वाहन किसी चिकित्सक का बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं अधेड़ मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीएचसी में परिवार के लोग पहुंचे और उनका रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन