फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV collides with bike, young man dies

Lucknow News: बाइक से टकराई एसयूवी, युवक की मौत

Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
SUV collides with bike, young man dies
बाइक से टकराई एसयूवी, युवक की मौत
लखनऊ। सर्वोदय नगर बंधे के पास सोमवार रात 11 बजे भाजपा झंडा लगी तेज रफ्तार एसयूवी बाइक से टकरा गई। बाइक सवार सर्वोदय नगर निवासी अकरम (24) और उनके साथी शानू 20 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। अकरम की मौत हो गई। शानू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के सारन में रहने वाले अकरम अली (24) शानू के साथ किराये के मकान में रहते थे। हादसे के दौरान अकरम हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़ने की कोशिश की, पर सभी भाग निकले। हालांकि, एसयूवी चालक हरदोई का शुभम श्रीवास्तव पकड़ में आ गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप

घरवाले अकरम को लेकर लोहिया अस्पताल ले गए। पांच घंटे तक इलाज में देरी होने पर घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि लोहिया अस्पताल की लापरवाही के कारण अकरम की मौत हो गई। लोहिया अस्पताल के प्रवक्ता भुवन तिवारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार लोगों पर झंडा तोड़ने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसयूवी सवार लोगों ने हादसे के बाद गाड़ी में लगे भाजपा के कुछ झंडे तोड़ दिए। पर लोगों के दौड़ाने पर आरोपी एक झंडा तोड़ नहीं सके। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक एसयूवी नंबर (यूपी 30 बीएल 1111) अजय कुमार के नाम पर है। अकरम के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed